सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज नहीं करने की घुसपैठियों की मंशा सफल होने देंगे। घुसपैठियों ने राशन कार्ड बनवा लिए। फर्जी कागजों पर निवास प्रमाणपत्र बनवाए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज नहीं करने की घुसपैठियों की मंशा सफल होने देंगे। घुसपैठियों ने राशन कार्ड बनवा लिए। फर्जी कागजों पर निवास प्रमाणपत्र बनवाए। सरकार एक-एक कागज की जांच करा रही है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। यहां के मूल निवासियों के मन में असुरक्षा का भाव पनपने नहीं देंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर पहले जमीन कब्जाई जाती है फिर निर्माण हो जाता है। ऐसे 550 धार्मिक स्थलों की पहचान कर उसे हटाया गया। जमीनों को सरकार ने अपने कब्जे में लिया। कब्जा मुक्त अभियान चलेगा।
काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन उत्तराखंड के वार्षिक सम्मेलन के बाद बुधवार को धामी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जेहाद पसंद लोग बस रहे हैं। मूल निवासी होने का दावा भी करने लगे हैं। कागज भी बनवा लिए हैं।
दंगाई करेगा नुकसान की भरपाई
सीएम ने कहा कि दंगे की शुरुआत हल्द्वानी के बनभूलपुरा से हुई थी। पुलिस-प्रशासन के साथ ही लोगों पर हमला नियम बना दिया है कि जो भी दंगा करेगा वह नुकसान की भरपाई भी करेगा। सरकार ने गोरक्षा कानून बनाया। प्रदेश की सीमा दो देशों से लगती है। कई पंथ, वर्ग, धर्म के लोग रहते हैं। सबके लिए यूसीसी के जरिये प्रदेश में एक समान नागरिक संहिता लागू किया।
अर्धसैनिकों के बलिदान होने पर परिवार को मिलेंगे 50 लाख
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पैरामिलिट्री जवानों के बलिदान होने पर सरकार उनके परिवार को दस लाख की जगह 50 लाख की मदद करेगी। सीएम पूर्व केंद्र सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
MB66 กำลังเป็นแหล่งบันเทิงที่นักเดิมพันทั่วเอเชียให้ความนิยม โดยเฉพาะช่วงวันหยุดสุดสัปดาห์ที่เต็มไปด้วยความคึกคัก เว็บไซต์นำเสนอเกมที่หลากหลาย ไม่ว่าจะเป็นการเดิมพันกีฬา เกมไพ่ได้เงินจริง ไก่ชนออนไลน์ และเกมยิงปลาแสนสนุก สำหรับผู้เล่นที่แนะนำเพื่อนมาสมัครและเข้าสู่ระบบกับ MB 66 จะได้รับสิทธิ์โปรโมชั่นพิเศษเริ่มต้นทันที 88 บาท เพื่อเพิ่มโอกาสในการเดิมพันอย่างคุ้มค่า.
Jun88 là trang hỗ trợ cập nhật link vào Jun88 nhanh và an toàn, cung cấp thông tin hướng dẫn cần thiết cho người chơi. Nền tảng hoạt động hợp pháp theo giấy phép Curaçao và sử dụng bảo mật SSL 128-bit. Nội dung trên website chỉ mang tính tham khảo, vì vậy hãy truy cập đúng link chính thức để đảm bảo trải nghiệm tốt nhất.