Skip to content
November 26, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tapo Bhumi News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Blog
  • Crime
  • Dehradun
  • Education
  • Entertainments
  • Health
  • Intrenaitional
  • Naitional
  • National
  • Poltics
  • Sports
  • sports
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • न्यूज़
  • भारत
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
Primary Menu
  • Home
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Naitional
  • Intrenaitional
  • Poltics
  • Education
  • Health
  • Entertainments
  • Sports
  • Crime
Live
  • Home
  • Poltics
  • अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूलों में दिलाएंगे दाखिला, बोर्ड की तरफ से जिलाधिकारियों को भेजी जाएगी चिट्ठी
  • Poltics
  • Uttarakhand
  • देहरादून/मसूरी

अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूलों में दिलाएंगे दाखिला, बोर्ड की तरफ से जिलाधिकारियों को भेजी जाएगी चिट्ठी

admin March 31, 2025

उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच वहां पढ़ने वाले बच्चों की भी सरकार चिंता कर रही है। इन बच्चों को नजदीकी स्कूलों अथवा मान्यता प्राप्त मदरसों में उनकी अभिरुचि के अनुसार दाखिला दिलाया जाएगा। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड इस सिलसिले में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसकी पुष्टि की। राज्य में मदरसा शिक्षा बोर्ड में पंजीकृत 450 के लगभग मदरसे मान्यता प्राप्त हैं, जबकि 500 से ज्यादा बगैर किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों की संख्या अधिक है, जबकि अन्य जिलों में भी ऐसे मदरसे चल रहे हैं। इस सबको देखते हुए सरकार ने अवैध मदरसों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। अभी तक राज्य के विभिन्न जिलों में 160 से ज्यादा मदरसे सील किए जा चुके हैं। साथ ही, सरकार ने इन मदरसों को होने वाली फंडिंग की जांच कराने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए है। यही नहीं, मदरसों को मान्यता देने की व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी है। इसके साथ ही सरकार अब अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की चिंता भी कर रही है। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के अनुसार बिना पंजीकरण व मान्यता के चल रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सील किए गए मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूलों अथवा मान्यता प्राप्त मदरसों में दाखिला दिलाने का निश्चय किया गया है। इस सिलसिले में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा।

अवैध मदरसों पर कार्रवाई पर कांग्रेस मुखर
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसों की संख्या लगभग 500 है। कई जिलों में अब तक 159 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक 64 मदरसों को सील किया गया है। इसके बाद देहरादून और हरिद्वार जिलों में मदरसों पर कार्रवाई की गई। कांग्रेस मदरसों पर कार्रवाई को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के विधायकों एवं अन्य नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गत गुरुवार सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर इस कार्रवाई का विरोध कर चुका है।

Continue Reading

Previous: चारधाम यात्रा मार्ग पर रहेंगे 50 हेल्थ ATM, स्क्रीनिंग प्वाइंट पर भी होगी जांच
Next: उत्तराखंड में 35 भाजपा नेताओं को जल्द मिलेंगे बड़े पद, लिस्ट तैयार; प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख का एलान भी जल्द

Related Stories

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”
1 min read
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”

November 21, 2025 10
ट्रैफिक जाम से जूझा देहरादून, संडे भर लोग रहे परेशान..
1 min read
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी

ट्रैफिक जाम से जूझा देहरादून, संडे भर लोग रहे परेशान..

November 17, 2025
बूढ़ी दिवाली पर मसूरी में उमड़ा उत्साह, लोकनृत्य तांदी और रासौ रहे चर्चा में..
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति

बूढ़ी दिवाली पर मसूरी में उमड़ा उत्साह, लोकनृत्य तांदी और रासौ रहे चर्चा में..

November 17, 2025

Recent Posts

  • “मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”
  • रुड़की में अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ, वन वर्ल्ड’ सम्मेलन की शुरुआत”
  • “जल जीवन मिशन: हरिद्वार के सभी 360 गांव जुड़े नल जल से, रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती”
  • “देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”
  • “2025 चुनाव: भाजपा का विजय रथ बरकरार, एक बार फिर लहराया जीत का परचम”

Recent Comments

  1. situs game deposit pulsa on Google hit with record EU fine over Shopping service
  2. Patti Arrindel on Searching for the ‘angel’ who held me on Westminster Bridge
  3. https://8s.homes/ on Google hit with record EU fine over Shopping service
  4. RandomNameoxibe on Searching for the forgotten heroes of World War Two
  5. RandomNameoxibe on The full story of Thailand’s extraordinary cave rescue

Archives

  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • April 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • July 2018

Categories

  • Blog
  • Crime
  • Dehradun
  • Education
  • Entertainments
  • Health
  • Intrenaitional
  • Naitional
  • National
  • Poltics
  • Sports
  • sports
  • Tech
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • World
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • न्यूज़
  • भारत
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल

Trending News

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री” 1

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”

November 21, 2025
रुड़की में अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ, वन वर्ल्ड’ सम्मेलन की शुरुआत” 2

रुड़की में अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ, वन वर्ल्ड’ सम्मेलन की शुरुआत”

November 21, 2025
“जल जीवन मिशन: हरिद्वार के सभी 360 गांव जुड़े नल जल से, रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती” 3

“जल जीवन मिशन: हरिद्वार के सभी 360 गांव जुड़े नल जल से, रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती”

November 21, 2025
“देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार” 4

“देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”

November 21, 2025
“2025 चुनाव: भाजपा का विजय रथ बरकरार, एक बार फिर लहराया जीत का परचम” 5

“2025 चुनाव: भाजपा का विजय रथ बरकरार, एक बार फिर लहराया जीत का परचम”

November 21, 2025
“खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता: उत्तराखंड को नंबर वन का खिताब, 100 करोड़ का प्रोत्साहन” 6

“खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता: उत्तराखंड को नंबर वन का खिताब, 100 करोड़ का प्रोत्साहन”

November 20, 2025
“ऊर्जा बचत का नया तरीका: UPCL का डिमांड-रिस्पांस सिस्टम, करोड़ों की लागत बचेगी” 7

“ऊर्जा बचत का नया तरीका: UPCL का डिमांड-रिस्पांस सिस्टम, करोड़ों की लागत बचेगी”

November 20, 2025

Tags

Business Health Newsbeat Science Sport Stories World

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Blog (16)
  • Crime (7)
  • Dehradun (57)
  • Education (14)
  • Entertainments (5)
  • Health (7)
  • Intrenaitional (7)
  • Naitional (5)
  • National (2)
  • Poltics (307)
  • Sports (30)
  • sports (7)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (259)
  • Uttarakhand (487)
  • World (1)
  • उत्तराखंड (74)
  • खबर हटकर (19)
  • ताज़ा ख़बरें (426)
  • देहरादून (3)
  • देहरादून/मसूरी (434)
  • धर्म-संस्कृति (6)
  • न्यूज़ (427)
  • भारत (8)
  • भारत (160)
  • मनोरंजन (3)
  • मनोरंजन (29)
  • मौसम (8)
  • राजधानी दिल्ली (3)
  • शिक्षा (1)
  • सोशल मीडिया वायरल (5)

You may have missed

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”
1 min read
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”

November 21, 2025 10
रुड़की में अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ, वन वर्ल्ड’ सम्मेलन की शुरुआत”
1 min read
  • World
  • उत्तराखंड

रुड़की में अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ, वन वर्ल्ड’ सम्मेलन की शुरुआत”

November 21, 2025
“जल जीवन मिशन: हरिद्वार के सभी 360 गांव जुड़े नल जल से, रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती”
1 min read
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर

“जल जीवन मिशन: हरिद्वार के सभी 360 गांव जुड़े नल जल से, रखरखाव बनेगा बड़ी चुनौती”

November 21, 2025
“देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”
  • Sports
  • उत्तराखंड

“देहरादून पहुंची स्नेह राणा, रेलवे ने सम्मानित कर बनाया पल यादगार”

November 21, 2025

Contact Us

Name: tapo bhumi news
E-Mail: tapobhuminews24@gmail.com
Website: www.tapobhuminews.com
Address:  Dehradun, uk

Categories

Blog Crime Dehradun Education Entertainments Health Intrenaitional Naitional National Poltics Sports sports Tech Uncategorized Uttarakhand World उत्तराखंड खबर हटकर ताज़ा ख़बरें देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति न्यूज़ भारत भारत मनोरंजन मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली शिक्षा सोशल मीडिया वायरल

ABOUT Tapo bhumi news

Tapo Bhumi राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Tapo Bhumi  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: tapobhuminews@gmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.