देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दो दिन बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल का नाम शामिल है।
मौसम अपडेट:
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय व आसपास के घाटी क्षेत्रों में कोहरा, अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में धूप खिली है।
रुद्रपुर में कोहरा छाया हुआ है।
मसूरी में मौसम साफ, तापमान 05 डिग्री सेल्सियस।
कोटद्वार में मौसम साफ। खिलने लगी धूप।
बागेश्वर में धूप खिली है।
पिथौरागढ़ में धूप खिली।
चंपावत में धूप खिली।
नैनीताल में धूप खिली।
रानीखेत व आसपास धूप खिली।